Published on August 25, 2021 11:31 am by MaiBihar Media

भारत ने अफगानिस्तान (Afghanistan) से भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ (Operation Devi Shakti) नाम दिया है। इसकी घोषणा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। मालूम हो कि 15 अगस्त के दिन अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा कब्जे किए जाने के बाद पिछले सप्ताह से यह अभियान चलाया जा रहा है। तालिबान के सत्ता में वापसी को लेकर कई देशों की चिंताएं बढ़ गई है। भारत के सामने भी कई तरह की चुनौतियां खड़ी हुई है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से आज बातचीत की और इससे पहले सोमवार को उन्होंने जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल से भी बात की थी।

गौरतलब हो कि इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उनसे अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकालने और वहां की स्थितियों से जुड़े मसलों पर चर्चा की। साथ ही कोरोना के हालात, टीकों की उपलब्धता और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत की। इसकी जानकारी खुद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर दी। इससे पहले सोमवार को उन्होंने जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल से फोन पर बात की थी।

यह भी पढ़ें   केरल में फिर दिखा निपाह वायरस का असर, जांच के लिए पहुंची केंद्रीय टीम

वहीं, इधर अफगानिस्तान से भारत के बीच चल रहे अभियान को अब ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’के नाम से जाना जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऑपरेशन देवी शक्ति जारी है। आज दुशान्बे से होते हुए 78 लोग काबुल (Kabul) से (भारत) आए हैं। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force), एयर इंडिया (Air India) और विदेश मंत्रालय की टीमों के अथक प्रयासों को सलाम।’

वहीं, भारतीय अधिकारियों के मुताबिक ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के तहत अब तक 800 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से निकाला जा चुका है। इनमें भारतीयों के साथ-साफ अफगानिस्तान के हिंदु, सिख और अन्य देशों के नागरिक भी हैं। ताजिकिस्तान और कतर के रास्ते भारत अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकाल रहा है। इस कड़ी में सोमवार को अफगानिस्तान से 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की उड़ान ताजिकिस्तान के दुशान्बे से मंगलवार को दिल्ली पहुंची है। इसमें 25 भारतीय नागरिक हैं। बाकी अन्य देशों के। सोमवार को भी 75 लोगों को भारत लाया गया था। जिसमें तीन ‘गुरु ग्रंथ साहिब’भारत पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया और तीनों प्रतियों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने हवाई अड्डे पहुंचकर इनकी अगवानी की। अफगानिस्तान से निकाले गए सिख शरणार्थी गुरु ग्रंथ साहिब की ये प्रतियां अपने साथ लाए हैं। ये प्रतियां नई दिल्ली के महावीर नगर स्थित गुरु अर्जन देव गुरुद्वारे ले जाई गईं हैं। जबकि इन्हें लाने वाले सिख शरणार्थियों को अगला इंतजाम होने तक करोल बाग स्थित एक होटल में ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें   अफ़ग़ानिस्तान से वतन लौटे लोगों ने सुनायी तालिबानियों की क्रूरता की दास्ताँ, फफक- फफक कर रो पड़े
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.