Published on August 20, 2021 9:35 pm by MaiBihar Media

गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुए कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके बाद लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आस्था को कभी आतंक से कुचला नहीं जा सकता। सोमनाथ मंदिर इसका उदाहरण है। कई बार इस मंदिर का अस्तित्व मिटाने का प्रयास किया गया। लेकिन हर बार यह उठ खड़ा हुआ।

आगे मोदी ने कहा, ‘इस मंदिर को सैकड़ों वर्षाें के इतिहास में कितनी ही बार तोड़ा गया। यहां की मूर्तियों को खंडित किया गया। इसका अस्तित्व मिटाने की हर कोशिश की गई। लेकिन इसे जितनी बार गिराया गया, ये उतनी ही बार उठ खड़ा हुआ। सरदार पटेल, सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे। यह ऐसा स्थल है, जिसे हजारों साल पहले हमारे ऋषियों ने ज्ञान का क्षेत्र बताया। जो आज भी पूरे विश्व से कह रहा है कि सत्य को असत्य से हराया नहीं जा सकता। आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता। दुनिया आज भी आतंक की उसी विचारधारा से पीड़ित है। आतंक का अस्तित्व स्थायी नहीं हो सकता।’

यह भी पढ़ें   अफ़ग़ानिस्तान से वतन लौटे लोगों ने सुनायी तालिबानियों की क्रूरता की दास्ताँ, फफक- फफक कर रो पड़े

आपको बता दें आज प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की जनता को सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कुछ परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें मंदिर से लगा समुद्र किनारे का वॉक वे, सोमनाथ प्रदर्शनी सेंटर और प्राचीन मंदिर परिसर का पुननिर्माण प्रमुख हैं। इसके अलावा मोदी ने पार्वती मंदिर की भी नींव रखी। जो श्वेत पत्थरों से बनाई जाएंगी। मालूम हो कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद रहे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.