Published on August 24, 2021 4:14 pm by MaiBihar Media

झारखंड

झारखंड के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद की मौत के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया। इस बाबत सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के उपरांत सीजेआई ने कहा, ‘हम देश में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।’

सीजेआई रमना के मुताबिक, ‘बीते कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जब वकीलों पर हमले किए गए। जजों पर भी हमले हुए। यहां तक कि अदालत परिसर के भीतर तक ऐसे हमलों की घटनाएं हुईं। इसीलिए हमें इस मुद्दे पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

यह भी पढ़ें   बेंगलुरु में एक ही परिवार के पांच लोगों के मिले लटके शव, एक दो साल की बच्ची जिंदा

इतना ही नहीं देश की शीर्ष अदालत ने इसके साथ ही एडीजे उत्तम आनंद मामले में झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख से एक हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

गौरतलब है कि एडीजे उत्तम आनंद 28 जुलाई को सुबह सैर पर निकले थे। तभी उन्हें एक ऑटो ने जानबूझकर टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। झरिया विधायक के एक करीबी की हत्या के मामले की एडीजे उत्तम सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में उन्होंने हाल ही में दो शूटरों के मामले में भी सुनवाई की थी। कहा जा रहा है कि न्यायाधीश की हत्या साज़िश के तहत हुई है। इस बाबत कोर्ट बार ने भी अपनी आवाज उठाई है। देखना होगा कि मामले में आगे क्या होता है।

यह भी पढ़ें   Twitter के उपयोग के लिए देने होंगे पैसे, नए मालिक एलन मस्क ने दिए संकेत
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.