Published on August 24, 2021 4:13 pm by MaiBihar Media
भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छे से खानपान ना होने के कारण अक्सर हम सभी मनुष्यों को एसिडिटी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही कई बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बात अगर एसिडिटी की हो तो हमें दवाइयों को लेने से पहले घरेलू नुस्खों को अपनाने चाहिए। क्योंकि एसिडिटी आजकल आम बात हो गई है। हो भी क्यों नहीं डेली रूटीन और खानपान में गड़बड़ी के साथ-साथ पर्याप्त नींद न लेने से भी हमारे शरीर में गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। कई बार एसिडिटी के चलते सीने में दर्द होने लगता है, तो कई बार यह दर्द तो सर तक चढ़ जाती है और उल्टियां भी होने लगती है। लेकिन एसिडिटी से घबराए नहीं इसका उपचार करें। आइए जानते हैं घरेलू नुस्खों के बारे में जिसे अपनाकर आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
यदि आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप शाम-सुबह योग जरूर करें। योग को अपने जीवन में शामिल करें और डेली रूटीन में शामिल कर एसिडिटी की समस्या पर नियंत्रण पा सकते हैं। हालांकि इसके अलावा घरेलू नुस्खों की बात करें तो कुछ उपाय कर आप आसानी से एसिडिटी की समस्या को खत्म कर सकते हैं।
जैसे एसिडिटी की समस्या होने पर अजवाइन का इस्तेमाल रामबाण साबित हो सकता है। इसमें हाई मूल नामक कंपाउंड होता है जो पाचन में मदद करता है। यदि आपको गैस की समस्या हो तो आप अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन का सेवन कर इससे राहत पा सकते हैं।
इससे भी अगर आसान तरीका देखा जाए तो गैस की समस्या के लिए जीरा को अपना सकते हैं। इसके लिए जीरे का पानी सबसे कारगर घरेलू उपचार साबित होता है। एसिडिटी के लिए जीरे में ऐसे द्रव्य मौजूद होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं। भोजन को ठीक से पचाने में मदद करने के साथ-साथ यह पेट में गैस को बनाने से भी रोकते है। जीरा पानी बनाने के लिए आप एक चम्मच जीरे को दो कप पानी में 10 से 15 मिनट तक के लिए उबालें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। फिर आप भोजन करने के बाद इसका सेवन करें। ताकि गैस की समस्या पर काबू पा सके।
या इसके अलावे अदरक का इस्तेमाल कर गैस की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। पेट की गैस से राहत पाने के लिए आप अदरक का बिना दूध की चाय पी सकते हैं। इससे बनाने के लिए आप एक कप पानी में ताजा अदरक के टुकड़े डालें और इसे अच्छी तरह से उबालें। जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसका भी सेवन करें।
इसके अलावे आप हींग का सेवन कर सकते हैं और एसिडिटी को खत्म सकते है। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिये। इससे आपको एसिडिटी से राहत मिलेगी। वहीं गैस से छुटकारा पाने के लिए कालीमिर्च का भी उपयोग कर सकते हैं। कालीमिर्च की चाय का सेवन करें और गैस्ट्रिक समस्याओं से निजात पाएं। इसके अलावे गैस को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करें। इससे भी छुटकारा मिल सकता है। आप अपने सुविधा अनुसार इन नियमों को अपनाएं और गैस्ट्रिक समस्याओं से निजात पाएं।