Published on August 29, 2026 3:23 pm by MaiBihar Media

बिहार सरकार ने एक बार फिर छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।सीवान के जिलाधिकारी रह चुके 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि वे सिवान में हुई एके-47 की घटना के बाद प्रतीक्षारत थे.

तबादले के अनुसार नवादा और कैमूर की उप विकास आयुक्त (DDC) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। पशुपालन विभाग के निदेशक और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर किया गया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है। श्रीकांत शास्त्री इससे पहले बेगूसराय के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पिछले सप्ताह ही उनका वहां से तबादला किया गया था।

यह भी पढ़ें   सीवान : 18 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में 44.51 फीसदी पड़े वोट

जबकि, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है।2021 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में नवादा की डीडीसी नीलिमा साहू को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कैमूर की डीडीसी और 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या शक्ति को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का आयुक्त बनाया गया है। दिव्या शक्ति इससे पहले पटना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय किया गया है, जब कुछ दिन पहले ही राज्य में बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज में बम धमाके की जांच करने पहुंचे डीआईजी और डीएम, घर को किया सील
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.