Published on June 1, 2022 12:45 pm by MaiBihar Media

विदुषी यादव मिस इंडिया वुमन डिग्निटी 2022 में प्रथम रनअप बनी हैं । जिससे बिहार में खुशी की लहर है। विदुषी का पटना स्थित कंकड़बाग में ननिहाल है। वहीं इस उपलब्धी के को लेकर पूरे बिहार में भी लोगों के बीच खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि विदुषी की मां विनिता यादव का मायके पटना के कंकड़बाग में है। विनिता यादव पटना थियेटर के बेहतर रंगकर्मी रहीं है। वहां से थियेटर में नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर ख्याति हासिल की है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की कलाकार रहीं है। आपको बता दें कि मिस इंडिया वुमन ऑफ डिग्निटी 2022 कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में विदुषी यादव फर्स्ट रनर अप बनी । साथ ही में उन्होंने मिस फोटोजेनिक का खिताब भी अपने नाम किया। विदुषी यादव मुंबई के सुप्रसिद्ध अभिनेता व फ़िल्म निर्माता रवि यादव की बेटी हैं जो रवि पिक्चर्स के संस्थापक हैं।

विदुषी यादव

यह भी पढ़ें   पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में जहरीली शराब से 16 की मौत

3000 लड़कियों में विदुशी ने मारी बाजी
अपपको बता दें कि देश भर से 3000 लड़कियां चुनी गई थीं। उनमें से फर्स्ट रनरअप आने पर विदुषी यादव ने कहा कि ये उनके माता पिता, परिवारजनों व बड़ों का आशीर्वाद है। विदुषी मुंबई में रहकर बीएमएम की पढ़ाई कर रही हैं और आने वाले समय में इसी क्षेत्र में रहकर देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा करने का उनका इरादा है।

सामाजिक कार्यों में भी दे रहीं योगदान
अपकों बता दें कि विदुषी सामाजिक कार्यों के लिए भी अपना समय दे रही हैं और देना चाहती हैं। उनके पिता रवि यादव ने कहा कि बचपन से ही विदुषी अपने नाम के अनुसार कार्य कर रही हैं। वो अनेक बार स्कूल, कालेज स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी कविता पाठ के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें   पहली बार शराब के नशे में पकड़े गए तो नहीं होगी जेल, लगेगा जुर्माना
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.