Published on May 5, 2022 9:07 pm by MaiBihar Media

सीवाज जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरदोबारा पंचायत की बभनबारा गांव की रहने वाली एक महिला लाभुक बादशाह महतो की पत्नी लाइची देवी ने पीडीएस दुकानदार पर आरोप है लगया है कि पंचायत के रहने वाले दुकानदार परशुराम गुप्ता हमेशा लाभुकों को कम राशन देता है जब इसका विराध किया जाता है तो लाभुकों के साथ मारपीट की जाती है । जरूरतमंद लोग मजबूर होकर कुछ नहीं बोल पाते हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि हम लोग महादलित परिवार से आते है। गरीब और कमजोर होने के चलते डीलर हमेशा दबंगई से पेश आता है। हमलोग मजबूर है कुछ नहीं कह पाते है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति बदशाह महतो के साथ राशन लेने के लिए दुकान पर गई थी। जहां दुकानदार कम राशन दे रहा था। राशन सही देने की बात कही गई तो दुकानदार भड़क गए और गाली गलौज करने लगे । डीलर व उनके लड़के ने हमलोगों के साथ मारपीट की। महिला ने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाए है।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज के ईंट भट्‌ठा संचालक की सीवान में गोली मारकर हत्या

लाइसेंस कैंसिल कराने की रची जा रही साजिश
वहीं इस पूरे मामले पर डीलर बताया कि महिला के द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। डीलर ने कहा कि मेरे लाइसेंस को कैंसल कराने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। दंपति ही लोगों के सामने वितरण केंद्र पर मुझे गाली दिए।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.