Published on May 5, 2022 4:58 pm by MaiBihar Media

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को प्रेस वार्ता बुलाई और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे राजनीति में जल्द आएंगे लेकिन इससे पहले वे पदयात्र करेंगे। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव और नई सोच की जरुरत है। उन्होंने किसी पार्टी का ऐलान नहीं किया। हालांकि उन्होंने अपने अगले प्लान की पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने लालू-नीतिश राज पर भी हमला बोला। साथ ही नए बिहार के निर्माण का संकेत दिया।

चंपारण से पदयात्र शुरू करेंगे प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में समाज के हर तबके से बात हुई है। जल्द ही बिहार में नई सोच, बदलाव, और सुराज कायम होगा। इसके लिए बिहार की पदयात्रा करूंगा। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि वे अगले तीन और चार महीनों में तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत चंपारण से होगी। करीब 17 हजार लोगों से बात करेंगे। अगर ज्यादतर लोग सुराज और नई सोच के पक्ष में रहते हैं और किसी राजनीतिक पार्टी के ऐलान की जरुरत पड़ती है तो उसका ऐलान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये पार्टी प्रशांत किशोर की नहीं होगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले 10 से 15 सालों में अगर बिहार में बदलाव लाना है तो जिन रास्तों पर बिहार चल रहा है उससे नहीं पहुंच सकते हैं। इसके लिए नई सोच और नई कोशिशों की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता है कि यह सोच और नई प्रयास की क्षमता किसी एक व्यक्ति के पास है। बिहार के हर नागरिक को आगे आने की जरूरत है तभी जाकर प्रदेश की स्थिति सुधरेगी।

यह भी पढ़ें   'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे तेज प्रताप, नाराजगी अभी नहीं हुई खत्म

इतना ही नहीं प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार आज लालू और नीतीश के 30 साल के राज के बाद भी बिहार देश का सबसे पिछड़ा और सबसे गरीब राज्य है। इस सच्चाई को कोई झुठला नहीं सकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है। बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है। पीके ने कहा कि कई लोगों का मानना है कि बिहार में केवल जाति के आधार पर वोट मिलता है। मैं जाति नहीं बल्कि समाज के सभी लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं। मैं कोरोना के खत्म होने का इंतजार कर रहा था ताकि किसी नई योजना पर काम कर सकूं। अगर मैं कोरोना के दौरान यात्रा की शुरुआत करता तो लोग मुझपर सवाल खड़ा करते।

यह भी पढ़ें   जानिए क्यों एक फोटो को शेयर करने पर राहुल का ट्वीटर हुआ सस्पेंड
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.