Published on April 8, 2022 12:34 pm by MaiBihar Media
कोरोना वायरस के नया वैरिएंट एक्सई(XE) ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। दरअसल, देश में एक्सई(XE) वैरिएंट का पहला केस महाराष्ट्र से मिलने की पुष्टी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आनन-फानन में इस वायरस को लेकर तत्पर्ता दिखाई और जिस महिला में यह वैरिएंट मिलने की पुष्टी हुई है। उसे खारिज किया है और मंत्रालय ने बताया है कि महिला के अंदर एक्सई(XE) वैरिएंट नहीं है लेकिन फिर भी एक और राउंड की जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट एक से दो दिनों के अंदर आ जाएगी।
गौरतलब हो कि मुंबई नगर निगम यानी BMC के मुताबिक, XE वैरिएंट से संक्रमित संदिग्ध मरीज 50 वर्षीय महिला है, जो कॉस्ट्यूम डिजाइनर है। ये महिला 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका से देश लौटी थी। मुंबई पहुंचने पर हुई जांच में वह कोरोना निगेटिव पाई गई थी। 02 मार्च को हुई रूटीन टेस्टिंग में उस महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे मुंबई के बांद्रा में क्वारैंटाइन किया गया था। हालांकि, अगले दिन उसका सैंपल निगेटिव आया था। BMC के अनुसार, सीरो सर्वे के लिए भेजे गए मुंबई के कोरोना संक्रमितों के 230 सैंपल में से 228 सैंपल्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। जबकि, एक सैंपल में XE वैरिएंट पाया गया, जबकि एक अन्य में कप्पा वैरिएंट मिला है।
क्या है कोरोना का XE वैरिएंट और इसके लक्ष्ण
नवंबर 2021 में साउथ अफ्रीका में मिला कोरोना का वैरिएंट ऑफ कंसर्न ओमिक्रॉन इस साल दुनिया में पाए गए कोरोना के 90% से ज्यादा केसेज के लिए जिम्मेदार है।
- XE वैरिएंट के अब तक कोई गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। इस वैरिएंट के लक्षण भी काफी हद तक ओमिक्रॉन जैसे ही हैं।
- XE वैरिएंट से संक्रमण की शुरुआत थकान और चक्कर आने जैसे लक्षणों से होती है। इसके अन्य लक्षणों में जुकाम, सिरदर्द, नाक बहना, गले में दर्द और बुखार शामिल हैं।
- इसमें गंध और स्वाद जाने की समस्या नहीं होती है, लेकिन इसमें दस्त, मितली, उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।