Published on October 8, 2021 10:17 pm by MaiBihar Media

अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में आज यानी शुक्रवार को आत्मघाती हमलावरों ने एक मस्जिद को निशाना बनाया है। यह हमला तब हुआ जब मस्जिद में लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। इस हमले की जानकारी तालिबान के प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने कहा हमारे शिया भाइयों की मस्जिद पर धमाका हुआ है। कई शिया भाई मारे गए हैं। घायल हो गए हैं।

मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या-जानकारी के मुताबिक सैयदाबाद शिया मस्जिद में नमाज के वक्त यह हमला हुआ। जिससे करीब 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। न्यूज एजेंसी एपीएफ के रिपोर्ट के मुताबिक कुंदूज सेंट्रल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि उसके अस्पताल में 35 से ज्यादा शव पहुंचे हैं। साथ 50 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें   सीवान: महाराजगंज में हुए युवक के मार्डर का खुलासा, ससुराल वालों ने ही कि थी हत्या

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद आत्मघाती हमलों की तादाद बढ़ी है। विगत चार दिनों पहले हुई मस्जिद पर हमले में 12 लोगों की जान चली गई थी तो इसमें 32 लोगों की घायल होने की खबर सामने आई थी। बहरहाल यह पिछले दो महीनों का सबसे बड़ा हमला है। कुछ दिन पहले ही काबुल की मस्जिद पर हमला हुआ था। उसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। हालांकि शिया समुदाय पर हुए हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.