Published on September 9, 2021 8:55 pm by MaiBihar Media

आज अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) मानहानि के मामले में राहत देने से इनकार दिया है। कंगना ने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की शिकायत पर अंधेरी कोर्ट में अपने खिलाफ जारी मानहानि का मुकदमा खारिज करने की मांग की थी।

इस मामले में आज जब सुनवाई हुई तो कंगना के वकील ने कोर्ट से कहा था कि अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत इस मामले में विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और शिकायत में नामजद गवाहों का स्वतंत्र परीक्षण नहीं किया।

यह भी पढ़ें   तुगलकी फरमान : गोपालगंज सदर अस्पताल में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अख्तर सहित कुछ अन्य पर आरोप लगाए थे। अख्तर ने इसी मामले में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अब देखना होगा कि आगे क्या फैसला कोर्ट के तरफ से आता है। फिलहाल मानहानि मुकदमा चलते रहेगा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.