Published on September 5, 2022 12:29 pm by MaiBihar Media
समस्तीपुर जिले में एक बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम पर राज्य में दोबारा जंगलराज स्थापित करने का आरोप लगाया। चौबे ने कहा कि नीतीश 17 वर्ष से बिना चुनाव लड़े वैशाखी के सहारे मुख्यमंत्री बने हुए हुए है। वर्तमान में सुबे की जनता बाढ़ तो कहीं सुखाड़, अपराध से त्रस्त है जबकि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। वे पीएफआई के हाथों में राज्य को देने की साजिश रच रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार ने कहा कि सीएम आज स्वयं भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे हैं। जबकि उनके साथ चार्टशीटेड डिप्टी सीएम मौजूद हैं। जंगलराज के खिलाफ जिला भाजपा रोल मॉडल बनेगा। यहां महिलाएं असुरक्षित हैं। अपराधियों को खुलेआम छोड़कर महिलाओं को घंटों थाने पर बैठाकर दबाव बनाया जा रहा है।
आपकों बता दें कि नीतीश कुमार के BJP से अलग होने के बाद अब विपक्ष के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। फिलहाल बिहार में BJP के नेता कई जिलों का दौरा कर रहे है व अपनी पार्टी को और मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए है। वहीं कुछ ही दिनों पहले ही केंद्रिया राज्य मंत्री ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य में अब दोबारा जंगलराज कायम हो गया है। जिसे लोगों को समझना होगा।