Published on September 5, 2022 11:31 am by MaiBihar Media

जदयू का मानना है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस व वामपंथी दलों को एक साथ आना होगा है। इसको लेकर जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेताओं से बात करने के लिए आज देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में महागठबंधन के पार्टियों के नेताओं से बात होनी है। राहुल गांधी से भी मुलाकात किया जाएगा। सोनिया गांधी से मुलाकात के सवाल पर नीतीश ने कहा वे अभी बाहर हैं। आप लोगों को पता चल जाएगा। मैं राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति से भी मिलूंगा।


जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा RCP सिंह को बिहार का ‘एकनाथ शिंदे’ बना रही थी। पिछले विधानसभा चुनाव में ‘चिराग फार्मूला’ बनाकर हमारे खिलाफ साजिश की गई। त्यागी ने नीतीश के हवाले कहा-वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। जदयू की भी यही राय है। समय आने पर विपक्षी पार्टियां पीएम पद का अपना चेहरा तय करेंगी। वहीं त्यागी ने कहा कि नाथूराम गोडसे को महान बताया जा रहा है। गांधी जी का पुतला फूंका जा रहा है। पूरे देश में एक तनाव का महौल भाजपा बना रही है।

यह भी पढ़ें   बोले तेजस्वी-एनडीए सरकार का जाना तय, दोनों सीट जीते तो खेला हो जाएगा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.