Published on July 26, 2022 1:21 pm by MaiBihar Media

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं दी है। साथ ही उन्होंने खुद को सीएम आवास में आईसोलेट कर लिया है। इससे पहले भी जब बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आने वाले थे, उस समय उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके साथ ही करीब 6 मंत्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं सीएम ने पिछले दो-तीन दिनों में सम्पर्क में आये लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ चल रहे थे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि कोरोना के हल्के लक्षण ही दिख रहे थे और वह लगातार डिस्टेंस मेंटेन करते हुए बैठक में भी शामिल हो रहे थे। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें   रैली के दौरान किसानों को वाहन से कुचलने के आरोपी मंत्री के बेटे ने किया सरेंडर

बताया ये जा रहा था नीतीश कुमार दिल्ली से अपनी दूरी बना रहे हैं लेकिन, आज मिली जानकारी के मुताबिक, वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी वजह से वह कहीं आ-जा नहीं रहे थे। अपने आप को उन्होंने आइसोलेट कर लिया है। और यही वजह भी मानी जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ होने के कारण ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.