Published on July 25, 2022 1:54 pm by MaiBihar Media

भाजपा समर्थित राष्ट्रपति उम्मिदवार द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव जीतने के बाद आज देश की 15 वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लीं। उन्हें चीफ जस्टित एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। शपथ लेने के लिए मुर्मू ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में वे करीब सवा दस बजे पहुंची, जहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले वो राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।

“मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं। मैं भारत के युवाओं और महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर काम करते हुए उनका हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। संसद में मेरी मौजूदगी भारतीयों की आशाओं और अधिकारों का प्रतीक है। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आपका भरोसा और समर्थन मुझे नई जिम्मेदारी संभालने का बल दे रहा है। मैं पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं जो आजाद भारत में जन्मी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीयों से जो उम्मीदें लगाई थीं, उन्हें पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी निजी उपलब्धि नहीं है, यह देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है। मेरा नॉमिनेशन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकता है, बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें   भाजपा नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर तीन राज्यों में हाईवोल्टेज ड्रामा, जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में द्रौपदी के करीबी लोगों में करीब 64 लोग दिल्ली पहुंचे हैं, जिन्हें राष्ट्रपति भवन घुमाने के साथ खाने का भी प्रबंध किया गया है। बताते चले कि द्रौपदी के मौजूदा निवास स्थान रायरंगपुर के BJP के कार्यकर्ताओं में बिकास महतो और उनके साथ 4 और लोग समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जिले के विधायक और कुछ उनके गांव पहाड़पुर और उपरवाड़ा राजनीतिक लोग भी शामिल हैं। इसके अलावे द्रौपदी मुर्मू के भाई और भाभी, बेटी-दमाद और उनकी दो बेटियां तथा द्रौपदी की कॉलेज की सहेली भी उनके शपथ ग्रहण कार्य में शामिल हुई है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.