Published on July 9, 2022 12:41 pm by MaiBihar Media

रेलवे ने सावन को लेकर पूजा-पाठ के लिए यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं श्रद्धालु परेशानियों से बच जाएंगे। रेलवे ने पहल करते हुए छपरा-सीवान रेलखंड पर देवघर जाने वाले कांवरियों व यात्रियों के लिए 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

दोपहर 12: 40 बजे पहुंचेगी बाबाधाम
ट्रेन संख्या 05028 गोरखपुर-देवघर स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक कुल 32 फेरों में चलाई जाएगी। रोज रात आठ बजे से गोरखपुर स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन खुलेगी और अगले दिन दोपहल 12:40 बजे देवघर पहुंचेगी। पुन: यह ट्रेन शाम 07:45 बजे देवघर से खुलेगी और अगले दिन 11:20 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें   जानिए क्यों कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूकी के शो के लिए बेंगलुरु पुलिस ने नहीं दी इजाज़त

ट्रेन की समय सारणी देखें
गोरखपुर : 20.00 बजे प्रस्थान
चौरीचैरा : 20.27 बजे
देवरिया सदर से 21.13 बजे
भटनी : 21.40 बजे
मैरवा : 22.10 बजे
सीवान : 22.40 बजे
एकमा : 23.22 बजे
छपरा जंक्शन : 00.15 बजे
दिघवारा : 01.05 बजे
सोनपुर : 01.37 बजे
हाजीपुर : 01.52 बजे
देसरी : 02.25 बजे
शाहपुर पटोरी : 02.47 बजे
बछवारा : 03.10 बजे
बरौनी : 03.40 बजे
बेगूसराय : 04.02 बजे
साहिबपुर कमाल : 04.27 बजे
मुंगेर : 05.20 बजे
सुल्तानगंज : 06.55 बजे
भागलपुर : 08.05 बजे
बरहट जंक्शन : 10.35 बजे
बंका : 11.05 बजे से खुलकर सिधे 12.40 बजे देवघर पहुंचेगी।
अपको बता दें कि इस ट्रेन के परिचालन व रेलवे के इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस ट्रेन के आवागमन से बाबा के दर्शन में भक्तों को काफी सहूलियत मिलेगी।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.