Published on July 9, 2022 1:19 pm by MaiBihar Media

छपरा जिले में स्वास्थ्य विभाग का एक कारनामा सामने आया है। जिसको लेकर विभाग की भारी फजीहत हो रही है। जानकारी के अनुसार दरियापुर में अपने देवरानी का बंध्याकरण कराने आई जेठानी की भी बंध्याकरण चिकित्सकों ने कर दिया। वहीं इस मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो मामला बढ़ गया। पति ने इस कारनामे के बाद पांच लाख रुपए की मांग कर दी है। महिला के परिजनों ने बताया कि जेठानी को तीन बच्चे है। वहीं देवरानी के दो बच्चे है।

जानिए पूरा मामला
बताया जा रहा है कि दरियापुर थाना के ककरहट गांव से एक महिला अपने देवरानी को लेकर उसका बंध्याकरण कराने पहुंची थी। जहां देवरानी की जगह उसकी जेठानी का बंध्याकरण कर दिया गया। जब परिजन पहुंचे तो दोनों महिलाएं बेड पर लेटी हुई है। जिसके बाद महिला का पति फीका गांव निवासी राजेश मांझी भड़क गया।

यह भी पढ़ें   सारण में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख

स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग

वहीं इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि महिला के पति की शिकायत की है। प्रारंभिक जांच में ऑपरेशन के लिए महिला द्वारा सहमति देने की बात सामने आई है लेकिन परिजनों की सहमति भी लेनी चाहिए थी। हालांकि इस मामले में समझौते के भी बात चल रही है। स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के पहले से 3 बच्चे थे और महिला बंध्याकरण करवाने की इच्छुक थी। महिला ने बंध्याकरण के फाॅर्म पर साइन भी किया है जो विभाग के पास उपलब्ध है। लेकिन परिजनों का आरोप है कि परिजनों से सहमति नहीं ली गई और महिला का बंध्याकरण कर दिया गया। वहीं इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें   चिराग का दावा, बिहार में मध्यावधि चुनाव तय
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.