Published on July 6, 2022 3:39 pm by MaiBihar Media

छपरा स्थित अमनौर के शेखपुरा डीह गांव से ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि एक सेवानिवृत दारोगा की पत्नी को पड़ोसी महिला ने धन और गहना की लालच में आकर ईट-पत्थर से कूचकर और गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका धरहरा पंचायत के शेखपुरा डीह गांव के सेवानिवृत्त दरोगा वीर सिंह की 63 वर्षीय पत्नी आरती देवी बताई जाती है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला फरार है। हालांकि पुलिस ने आरोपित के पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला का पहले से भी गांव में इमेज डाउटफूल में रहा है। पैसों का लेनदेन करती है। बाहर में जाकर पैसों को लोन के रुप में प्रोवाइड कराती है। दारोगा की पत्नी उस महिला को 20 हजार रुपया दी थी। कुछ दिनों से मांग रही थी। जिस दिन टहलने गई थी उस वक्त दो लाख से अधिक कीमत की गहना पहनी थी। जिस लालच में पड़ोसी महिला आकर अपने ही किचेन में हत्या कर छिपाने की कोशिश की। उसे ठिकाना लगाने का मौका नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें   छपरा में बेलगाम पिकअप वैन ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

महिला के हत्या कर अपराधियों ने किचेन में रख शव को बोरा में कस कर छुपाने की कोशिश किया था,लेकिन ग्रामीण महिला के खोज में रातभर जगे रहे जिससे इन्हें मौका नही मिला,किचेन का दरवाजा जब खुला तो महिला का शव मिला,बगल में एक प्लास्टिक का बोरा भी था। बगल में पानी से भरा बाल्टी भी था। लोगों को शक जब हुआ जब हत्यारा ऑटो चालक है। सुबह ऑटो लेकर निकल गया। पूरा गांव खोजबीन में लगा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि श्री कांत अपने अपनी के साथ अन्य बाहरी अपराधियों के सहयोग से घटना को अंजाम दिया है। घर के बीस कदम दूरी पर हत्या हो गई। आस पास के लोगों के कानों तक भनक भी नहीं लगी।

बताया जा रहा है कि रात के समय दोनों ही रोज की भांति एक साथ टहलने निकली थी। देर रात तक नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। उसके बाद रात में ही सेवानिवृत दारोगा ने थाने को सूचना दी। थाने की पुलिस रात को आने से टाल दी। अल सुबह लिखित देने के बाद पुलिस दोपहर में पहुंची। जहां पर काफी तलाश की गई। शक के आधार पर पड़ोसी के घर की तलाशी ली गई। किचेन बंद था। तोड़ा गया तो अंदर में महिला की शव पड़ी थी। उसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। बाहर से कमरे के अंदर पुलिस को ताला जड़कर बंद कर दिया। चार घंटे तक बंधक बनाये रखें। लोगों का आरोप था कि पुलिस बिलंब से आई। अन्यथा हो सकता था बचाया जा सकता था। रात को सूचना देने के बाद कल दोपहर में पहुंची।

यह भी पढ़ें   छपरा : हथुआ मार्केट में दुकान से खींच कर युवक को चाकूओं से गोदा

सोमवार की संध्या घर के बगल के पड़ोसी महिला के साथ टहलते हुए उसके घर तक गई थी। जहां छत पर बैठे पति सेवानिवृत दारोगा देखा था। रात में नहीं लौटने पर खोजबीन शुरु की गई। पीड़ित परिजनों के साथ पूरा गांव के लोग, साथ मे हत्या के आरोपी महिला भी खोज करा रही थी। लोगों को शक नहीं था। खुद को फंसते देख महिला सुबह में घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस पहुंची तो गृह मालिक श्री कांत सिंह से ताला तोड़ने को कहा। पहले तोड़ने में हिचकिचाएं। पुलिस को और संदेह बढ़ गया,पुलिस ने खुद ताला तोड़ा तो देखा,महिला की शव इसी रूम में पड़ा हुआ है। कमरे में खून चारो तरफ बिखरा हुआ है। शव को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों में हाहाकार मंच गया। ग्रामीण अपराधियों के घरों को चारों तरफ से घेर लिया,तथा पुलिस समेत उस घर के दरवाजे में ताला मारकर घटों पुलिस को बंदी बनाये रखा।

यह भी पढ़ें   गया-औरंगाबाद की सीमा पर सटे जंगलों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.