Published on May 28, 2022 12:20 pm by MaiBihar Media
शुक्रवार को बड़ी खबर लद्दाख से आई, जहां तुर्तक सेक्टर में सेना की एक गाड़ी श्योक नदी में पलट गई है। हादसे में सात जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई जवाह घायल होगए हैं। इंडियन आर्मी के हालिया बयान के मुताबिक 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी।
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सात जवानों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। वाहन में 26 जवान सवार थे। हादसा सुबह करीब 9 बजे लेह के टुकटुक सेक्टर में नुब्रा क्षेत्र में हुआ। सैनिकों का दल परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर की फारवर्ड लोकेशन की ओर जा रहा था।
वहीं, सैन्य अधिकारियों के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान चलाया गया। सभी सैनिकों को परतापुर के फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां घायलों में से सात जवानों ने दम तोड़ दिया। कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।