Published on May 6, 2022 4:39 pm by MaiBihar Media

भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा आज पूरे दिन देखने को मिला। दरअसल, बग्गा के गिरफ्तारी खबर है कि अब दिल्ली पुलिस बग्गा को कुरुक्षेत्र पहुंचकर पंजाब पुलिस के कब्जे से छुड़ाई। फिर पंजाब से उन्हें लेकर दिल्ली पुलिस राजधानी वापस लौट रही है। 

कब हुई गिरफ्तारी और क्यों
गौरतलब हो कि बग्गा को पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी के आरोप में आज सुबह 9 बजे उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। इसके तुरंत बाद बग्गा ने पंजाब पुलिस के खिलाफ बेटे को अगवा करने और खुद से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इस पर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा प्रशासन से अपील की के वे पंजाब के उस काफिलेको रोके, जो बग्गा को लेकर जा रहा है। 

यह भी पढ़ें   टी वी रियालिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन के विजेता पवनदीप राजन को उत्तराखंड सरकार ने बनाया अपना ब्रांड अम्बेसडर

पंजाब पुलिस के गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस की हुई एंट्री

फिर क्या हरियाणआ पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए तजिदंर पाल बग्गा को ले जा रहे काफिले को कुरुक्षेत्र में रोक लिया था। इस दरम्यान दिल्ली पुलिस की टीम रवाना हुई और कुरुक्षेत्र के थानेसर पहुंची। इसके बाद उसने पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बग्गा को निकाला और अपने साथ लेकर लौट गई। हालांकि इससे पहले जमकर ड्रामा हुआ। 

दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर लौटी राजधानी

एक तरफ हरियाणा पुलिस ने पंजाब की टीम को रोक लिया तो वहीं पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर के एसएसएपी ने कुरुक्षेत्र के एसएसपी को चिट्ठी लिखकर तुरंत काफिले को आगे बढ़ने देने की मांग की। पूरे घटना क्रम पर एसएसपी ने कहा कुरुक्षेत्र पुलिस को लिखे पत्र में काफिले को रोके जाने पर सवाल उठाया था और कार्रवाई को अवैध करार दिया था। उनका कहना था कि हरियाणा पुलिस की कार्रवाई अवैध है और गलत तरीके से हिरासत में लेने जैसा है। उनका कहना यह भी था कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बाधा डालने का काम किया है।

यह भी पढ़ें   यूपी चुनाव 2022 : PM मोदी का अखिलेश पर हमला, कहा- लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट

 इससे पहले भाजपा ने पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर सिखी के अपमान का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि पंजाब में एक सिख नेता मुख्यमंत्री है, उसके बाद भी तजिंदर पाल बग्गा को बिना पगड़ी के ही पुलिस घर से उठा ले गई। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है और अरविंद केजरीवाल बदले की कार्रवाई करने में जुटे हैं। भाजपा ने कहा, ‘केजरीवाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुप कराना चाहते हैं, वे पंजाब की पुलिस का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।’

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.