Published on May 5, 2022 10:58 am by MaiBihar Media

बारात में नाच गाना के दौरान नर्तकी पर पैसा लुटाने के चक्कर में जमकर मारपीट हुई। मारपीट ऐसा की एक घंटे तक शामियाना रणक्षेत्र में तब्दिल रहा। चारों तरफ रात में भगदड़ मची रही। इस घटना के बाद नाराज बाराती पक्ष के लोग दुल्हा समेत रात में ही बारत लेकर लौट गए। यह घटना मांझी थाना क्षेत्र के मांझी गढ़ बाजार की है।


जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मांझीगढ़ बाजार में बाविश्वकर्मा महतो की पुत्री की बारात मंगलवार को ताजपुर-फुलवरिया गांव से आई थी। दरवाजे पर बारात लगी। नाच गाना भी जमकर हुआ। द्वारपूजा के बाद सभी बारती शामियान में लौट गए तबतक सब कुछ ठीक था। आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चालू हुआ। जिसके बाद बाद लोग गोने की फरमाइश करने लगे और पैसा लुटाने लगे। इस दौरान नर्तकी पर नोट लुटाने पर बाराती व सराती आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसके बाद बिना शादी किये दूल्हा समेत बाराती बिना भोजन किये ही जनवासा छोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें   गोदाम में आग लगने के समय सो रहे छपरा के 11 मजदूरों का शव ढेर की शक्ल में मिले


इधर सिंदूर दान की तैयारी थी उधर चल रहे थे लात घूसे
इधर सिंदूर दान की रस्म पूरी करने के लिए मड़वा में दूल्हे की बुलाहट की तैयारी कर रहे थे। उधर शामियाना में बराती व सरातियों में लात-घुस्से चलने लगे। आपकों बता दें कि यह बारात ताजपुर के विजय महतों के यहां से आई हुई थी।

पंचायत बैठी, अगले दिन हुई मंदिर में शादी
बुधवार की सुबह बिना दुल्हन लिए बारातियों के लौट जाने की जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष के दरवाजे पर गांव वालों की की भीड़ जमा हो गई। वहीं पंचायती हुई। काफी मानमनव्वौल के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के बाद तैयार हुए। जिसके बाद शिव मंदिर में सिंदूर दान की रस्म पूरी की गई।

यह भी पढ़ें   छपरा : बाजार समिति के समीप 49 हजार रुपए झपटकर भाग निकले बदमाश
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.