Published on February 24, 2022 1:25 pm by MaiBihar Media

छोटे पर्दे पर नच बलिये शो से देश भर में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली जोड़ी विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। आपकों बता दें कि इस बार ये जोड़ी चैनल स्टार प्लस के नए रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अपना जलवा दिखते नजर आ रहे है। यह शो 26 फरवरी से शुरू होगा। इस टीवी शो को एक अनोखे फर्मेंट में रखा गया है। जिसमें अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आ रही हैं। जिसमें विक्रांत और मोनालिसा को एक बार फिर से काम कराने का मौका मिला है।
दस जोड़ियां इस शो में हो रहीं शामिल
बातचीत के दौरान विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि यह शो अपने आप में एक खास फार्मेट में तैयार किया गया है। इस शो में 10 कपल्स शामिल हो रहे हैं। इन जोड़ियों को दर्शकों को दिखाना होगा कि आप बाकि जोड़ियों से कैसे अलग है।

क्रिकेटर श्रीकांत अपनी पत्नी विद्या श्रीकांत के साथ
क्रिकेटर श्रीकांत भी अपनी पत्नी के साथ आएंगे नजर
स शाे में खास बात यह है कि इसमें 83 वर्ल्ड कप के क्रिकेटर श्रीकांत जैसे सेलिब्रिटी अपनी वाइफ के साथ शामिल हो रहे हैं। जिसको देखना काफी दिलचस्प होगा। वहीं विक्रांत इन दिनों जीटीवी के शो ‘अगर तुम ना होते’ में भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कई भोजपुरी और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जिसमें इनके काम को लोग काफी पसंद कर रहे है।
दोनों की जोड़ी होगी खास, लोगों ने जताई उम्मीद
जानकारों का मानना है कि विक्रांत और मोनालिसा की जोड़ी इस शो के लिए बेहद खास होने वाली है। क्यूंकि मोनालिसा व विक्रांत ने नच बलिये के दौरान लोगों का दिल जीत लिया था। जिसे देखते हुए इस खास शो में दोनों जोड़ियों से काफी उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें   भारतीय यूजर्स तक उनकी भाषाओं में पहुँचने के लिए Koo App पर आया Snapdeal
अदाकारा भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ


भाग्यश्री और उनके पति भी दखेंगे इस शो में
टीवी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ के इस रियलिटी शो में कुल 10 चर्चित जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आ रही है। जिसमें विक्रांत – मोनालिसा के अलावा अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी दिखेंगी।

अंकिता लोखंडे जैन अपने पति विक्की जैन के साथ


आंकिता लोखंडे भी आएंगी नजर
इस शो की अग्निपरीक्षा में मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जैन और विक्की जैन, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट, क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें   श्रीनगर : सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक को आतंकियों ने मौत के घाट उतारा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.