pic credit -google

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। गरम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देकर कई बार विवादों में भी घिर चुकी हैं। लिहाजा विवादित बयान के लिए भी उन्हें जाना जाता है। हालांकि इस बीच स्वारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है स्वारा के लेटेस्ट वायरल वीडियो में…. जिसे लोग पसंद कर रहे हैं और तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें   पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारी मतों से जीता उपचुनाव

लोकप्रिय भोजपूरी सोहर की लीरिक्स बदल वायरल हुई स्वरा   

दरअसल, अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने भतीजी के जन्म पर भोजपुरी शोहर गाते नजर आ रही हैं। स्वरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में स्वरा अपने परिवार के लोगों के बीच एक बड़े हॉल में बैठी हैं। स्वरा ने यह वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में बताया है कि वे सोहर गा रही हैं, जिसे अवध और पूर्वांचल हिस्से में लड़के के जन्म के समय गाने की परंपरा है, पर वे अपनी भतीजी के जन्म पर इसे कुछ बदलकर गा रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है, हमने भतीजी के जन्म का जश्न मनाने के लिए, इस लोकप्रिय भोजपूरी सोहर की लीरिक्स को बदलने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें   नेपाल से देवघर जा रही बस गोपालगंज में हुई दुर्घटनाग्रस्त हुई, 7 कांवरियां गंभीर

भतीजी को बधाई दे रहे स्वार के फैंस

आपको बता दें कि स्वारा के इस वायरल पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले भी उनके भतीजी को जन्म की बधाई दे रहे हैं और उनके गानी की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि एक शख्स ने कमेट कर लिखा है कि अब यह गीत लड़की के जन्म के समय भी गाया जाएगा। इसके अलावे कई इस्टा यूजर्स ने कमेंट कर स्वरा के इस पहल की जमकर तारीफ की है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.