pic credit- twitter image ANI

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जमीन स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 40 प्रतिशत सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। इसका ऐलान चुनावी तैयारियों के सिलसिले में लखनऊ पहुंची कांग्रेस की महासचीव प्रियंका गांधी ने किया।

चुनाव लड़ने वालों से 15 नवंबर तक मांगी आवेदन

चुनावी रणनीतियों का घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रेसवार्ता में कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। साथ ही टिकट के लिए 15 नवंबर तक आवेदन भी मांगे हैं। ऐसे में साफ है कि सभी 403 सीटों पर अगर कांग्रेस चुनाव लड़ी तो, 162 सीटों पर महिला प्रत्याशी होगी। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका ने कहा, वे इस बारे में सोचेंगीं।

यह भी पढ़ें   फिरौती मामले में पंजाब के युवक का अपहरण व हत्या करने वाला शातिर गिरफ्तार

प्रियंका भी लड़ेंगी चुनाव-सूत्रों

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चुनाव लड़ेंगी। उनके लिए अमेठी या रायबरेली के बाहर भी सीटें चिन्हित की जा रही हैं। हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। गौरतलब है पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ रायबरेली सीट जीत सकी थी। अमेठी से राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था।

अन्य राज्यों में भी प्रयोग संभव!

प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, यदि किसी कांग्रेस नेता के परिवार की महिला टिकट की दावेदारी करती है तो इसमें बुराई नहीं है। महिलाएं पहले चुनाव लड़ती हैं और फिर सक्षम बनती हैं। महिला प्रत्याशी मिलेंगी और लड़ेंगी भी। इस बार नहीं जीतीं तो अगली बार जीतेंगीं। इस सवाल पर कि क्या ऐसा ही प्रयोग उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में भी होगा, प्रियंका ने कहा, मैं यूपी की प्रभारी हूं। यूपी में होगा तो बाकी जगह भी बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें   एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर विधायक ने एसएचओ को ही लगाई फटकार, वीडियो वायरल
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.