Published on October 15, 2021 2:35 pm by MaiBihar Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज होस्टेल फेज -1(कुमार छात्रावास) के भूमिपूजन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उद्घाटन किया। वहीं, इसके बाद प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 7 नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम को याद किया। आज उनकी देशभर में जयंती मानाई जा रही है। मोदी ने कहा, रक्षा क्षेत्र में आज जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं, वे समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को मज़बूती देगी।
आने वाले समय की सैन्य ताक़त बनेगी ये सात कंपनियां
आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को नए स्वरूप में किए जाने का निर्णय, 7 नई कंपनियों की ये शुरुआत, देश की इसी संकल्प यात्रा का हिस्सा है। यह निर्णय पिछले 15-20 साल से लटका हुआ था। मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी में भारत 7 कंपनियां आने वाले समय की सैन्य ताक़त का एक बड़ा आधार बनेंगी। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध के समय भारत की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का दम-खम दुनिया ने देखा था। हमारे पास बेहतर संसाधन होते थे, विश्व स्तरीय कौशल था। आज़ादी के बाद हमें ज़रूरत थी इन फैक्ट्रियों को अपग्रेड करने की, नई तकनीक को अपनाने की, लेकिन इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया।
‘मेक इन इंडिया’ के मंत्र के संकल्प को आगे बढ़ाने का किया गया कार्य
संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश का लक्ष्य भारत को अपने दम पर दुनिया की बड़ी सैन्य ताक़त बनाने का है, भारत में आधुनिक सैन्य इंडस्ट्री के विकास का है। पिछले 7 सालों में देश ने ‘मेक इन इंडिया’ के मंत्र के साथ अपने इस संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया है। कुछ समय पहले ही रक्षा मंत्रालय ने ऐसे 100 से ज्यादा सामरिक उपकरणों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें अब बाहर से आयात नहीं किया जाएगा। इन नई कंपनियों के लिए भी देश ने अभी से 65 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर्स दिए हैं। ये हमारी डिफेंस इंडस्ट्री में देश के विश्वास को दिखाता है।
कुछ समय पहले ही रक्षा मंत्रालय ने ऐसे 100 से ज्यादा सामरिक उपकरणों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें अब बाहर से आयात नहीं किया जाएगा। इन नई कंपनियों के लिए भी देश ने अभी से 65 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर्स दिए हैं। ये हमारी डिफेंस इंडस्ट्री में देश के विश्वास को दिखाता है।
कुमार होस्टल के फेज वन का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया होस्टेल श्री सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा बनाया गया है। जिसे साल 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह दो फेजों में बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्र ने कहा कि इससे कई युवाओं को अपने सपने साकार करने का अवसर मिलेगा। मैं सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज को बधाई देता हूं।
गुजरात में थी जो कमी उसे दूर किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस समय अपनी आज़ादी के 75वें वर्ष में है। ये अमृतकाल हमें नए संकल्पों के साथ ही, उन व्यक्तियों को याद करने की भी प्रेरणा देता है, जिन्होंने जनचेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई। आज की पीढ़ी को उन व्यक्तियों के बारे में जानना बहुत ही आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास’ का सामर्थ्य क्या होता है ये भी मैंने गुजरात से सीखा है। एक समय गुजरात में अच्छे स्कूलों की कमी थी, अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षकों की कमी थी। उमिया माता का आशीर्वाद लेकर, खोडल धाम के दर्शन कर मैंने इस समस्या के समाधान के लिए लोगों को अपने साथ जोड़ा।
कोरोना के कठिन समय के बाद हमारी अर्थव्यवस्था ने जितनी तेजी से वापसी की है, उससे पूरा विश्व भारत को लेकर आशा से भरा हुआ है। अभी हाल ही में एक विश्व संस्था ने भी कहा है, कि भारत फिर से दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।