Published on October 6, 2021 10:18 am by MaiBihar Media

लखीमपुर खीरी जाने और किसानों के परिवारों से मिलने की कोशिश में विगत दिनों कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ केस भी किया गया। प्रियंका को सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया है। उसे अस्थायी जेल में तब्दील किया गया है।

गैरकानूनी है प्रियंका की गिरफ्तारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने प्रियंका को हिरासत में लिए जाने को गैरकानूनी कदम करार दिया। कहा, गिरफ्तारी गैरकानूनी और सत्ता का दुरुपयोग है। किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। जबकि प्रियंका को अलसुबह 4.30 बजे गिरफ्तार किया। पुरुष अधिकारी ने गिरफ्तार किया, जो गैरकानूनी है।

उत्तर प्रदेश पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें   धान की रोपनी अधिकतम महज दो सेमी की गहराई में ही करें, होगी बेहतर उपज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए कल यानी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। जिन्हें मंगलवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसके बाद वे एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। बघेल ने कहा कि वे लखीमपुर खीरी नहीं जा रहे हैं कि उन्हें रोका जाए। इसके अतिरिक्त तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

  क्या था मामला

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निर्धारित था। उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे पर जाना था। स्थानीय किसान इसका विरोध कर रहे थे। इसी दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें   जिन्ना के अनुयायियों को सबक सिखाने के लिए जनता तैयारः योगी
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.