दो अक्टूबर को ‘बिग बॉस 15’ को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रतिदिन शो के नए-नए प्रोमो जारी किये जा रहे है। मालूम हो कि बिग बॉस 14 के खत्म होते हुए बिग बॉस 15 की तैयारी काफी तेजी से मेकर्स ने शुरू कर दी है। लिहाजा, बिग बॉस-15 का शो जल्द आ रहा है। बिग बॉस-15 को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही है। दर्शक सबसे ज्यादा उत्सुक कंटेस्टेटेंस के लिस्ट को लेकर है। जैसे-जैसे शो के शुरू होने का दिन नजदीक आ रहा है वैसे ही दर्शकों को शो को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें   सलमान खान को जान से मारने को मिली धमकी, एक्शन में क्राइम ब्रांच

बिग बॉस के कंटेस्टेटेंस  – वैसे आपको बता दे कि, बिग बॉस 15 में नज़र आने वाले कंटेस्टेटेंस की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। जिनमें से 4 कंटेस्टेटेंस के नाम सामने आ चुका है। इन चारों में शामिल अफसाना खान जो कि ‘तितलियां वरगा’ सॉन्ग की सिंगर है उनकी प्रोमो में हल्की सी झलक देखने को मिली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।

 रिया चक्रवर्ती हो सकती है शो का हिस्सा

आपको बता दे कि रिया चक्रवर्ती जो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से काफी ज्यादा विवादों में रही है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती अभी बेल पर है रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिया पर केस दर्ज किया था उसके बाद रिया को कुछ समय के लिए जेल में रहना पड़ा था। इस बीच रिया को सोमवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार , यह वही स्टूडियो था जहां तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के कंफर्म कंटेस्टेटेंस को स्पॉट किया गया था। उसके बाद से ऐसा अनुमान किया जा रहा है कि रिया भी शो का हिस्सा बन सकती है। हालांकि इसकी आधिकारक पुष्टि नहीं हुई है।   

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.