Published on September 29, 2021 9:32 pm by MaiBihar Media
सीतामढ़ी में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान सुबह समान्य तरीके से शुरू हुआ। हालांकि देर शाम बूथ संख्या 200 व 199 पर मतदान के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुछ उपद्रवियों ने बलपूर्वक ईवीएम क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर डीएम व एसपी घटना स्थल पहुंचे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना नानपुर प्रखंड के मझौर पंचायत स्थित मवि मझौर की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मतदान केंद्र पर करीब 20-25 की संख्या में मतदाता कतारबद्ध खड़े थे। इसी बीच 25 की संख्या में उपद्रवी तत्व मतदान केंद्र में प्रवेश कर गए और रखे ईवीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवी तत्वों को देखते हुए मतदान को कतारबद्ध खड़े मतदाता भाग निकले। सूचना पर पहुंची घटना स्थल पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों कने छानबीन शुरू कर दी है।
प्रशासन ने घटना के उपरांत त्वरित कार्रवाई की और इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन असमाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीओ ने घटना की पुष्टि की है। इस बाबत उन्होंने कहा है कि उपद्रवी तत्वों द्वारा ईवीएम तोड़ा गया है। सभी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अभी मामले की जांच की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार लोगों से पूछ ताछ जारी है।