Published on September 13, 2021 10:10 pm by MaiBihar Media

आसमान से जमीं पर पहुंचने वाली जेट एयरवेज (Jet Airways) फिर से रनवे पर दौड़ते नजर आएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो रही है। जेट एयरवेज की पहली उड़ान साल 2022 से शुरू होगी। जो शुरूआती दिनों में घरेलु उड़ाने (Domestic Flights) ही भरेगी। इसके बाद अगले वित्त वर्ष के अंत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी।

गौरतलब हो कि अप्रैल 2019 से बंद जेट एयरवेज की उड़ानें फिर शुरू होने वाली हैं। करीब तीन साल थमे रहने के बाद एयरलाइंस 2022 की पहली तिमाही से अपनी घरेलू उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद अगले वित्त वर्ष के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी। इस बाबत कार्लरॉक जालान कंसोर्टियम के सदस्य मुरारी लाल जालान ने सोमवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई मार्ग पर होगी।

यह भी पढ़ें   डेढ़ साल बाद भारत-नेपाल सीमा पर शुरू होगा आवागमन, लोगों में खुशी

आगे जालान ने बताया कि कंपनी की योजना तीन साल में 50 से ज्यादा और पांच साल में 100 से ज्यादा विमानों का बेड़ा तैयार करने की है। मुंबई की बजाय इस बार मुख्यालय दिल्ली में होगा। जालान ने दावा किया कि विमानन क्षेत्र के इतिहास में पहली बार दो साल से ज्यादा समय तक बंद रही एयरलाइन फिर शुरू हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस एयरलाइन को फिर से चलाने के लिए कार्लरॉक कैपिटल (Kalrock Capital) और मुरारी लाल जालान की कंसोर्टियम ने अक्टूबर 2020 में बोली जीती थी। कार्लरॉक-जालान का रिजोल्यूशन प्लान नेशनल कंपनीज लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने 22 जून को मंजूर किया था।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को ईडी ने जारी किया समन

उन्होंने बताया, ‘वित्त वर्ष 2022 तक सभी श्रेणियों में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्तियां शुरू करेंगे। हमने पहले ही 150 से ज्यादा पूर्णकालिक कर्मचारियों को नियुक्त कर लिया है।’ बता दें कि जेट एयरवेज के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैप्टन सुधीर गौर होंगे। जो पिछले दिनों देश के विभिन्न एयरपोर्ट का दौरा किये थे और कई जानकारियां जुटाए थे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.