Published on August 3, 2021 10:29 pm by MaiBihar Media

Tokyo, Olympics

ओलंपिक में भारत की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया। इस महिला टीम में झारखंड की हॉकी खिलाड़ी निक्‍की प्रधान तथा सलीमा टेटे ओलिंपिक में हिस्‍सा ले रही हैं। इधर, आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके परिवार को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के परिजनों को घोषणा के अनुसार पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी।

मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीट कर के भी दिया है। उन्होंने लिखा है, “ओलम्पिक और पैरालम्पिक में प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सम्मान राशि देने का सौभाग्य मिला। ओलम्पिक से लौटने पर होनहार खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप सम्मान दिया जाएगा। आज इस अवसर पर नियुक्ति पत्र पाने वाले खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।”

यह भी पढ़ें   तेजस्वी यादव ने ओलंपिक को लेकर जाहिर की अपनी टिस, कहा-बिहार से आगे है कई राज्य

मालूम हो कि रांची में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने झारखंड की बेटियों द्वारा ओलंपिक खेलों में परचम लहराने पर परिजनों को सम्मानित किया और कहा कि आप खेल में अपना जौहार दिखाएं, सरकार आपकी और परिवार की चिंता करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है, जब खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जा रही है और अब तक 40 लोगों को नियुक्ति दी जा चुकी है। 

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.