Published on July 12, 2022 12:53 pm by MaiBihar Media

अमरनाथ यात्रा के दौरान भारी बारिश के कारण बाबा के भक्तों की परेशानियां काफी बढ़ गई थी। तेज बारिश के कारण सतर्कता बरतते हुए यात्रा को रोक दिया गया था। दो दिन तक रुके रहे बाबा के भक्तों के लिए यह यात्रा सोमवार से फिर शुरू कर दी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा के 12वें जत्थे में 110 वाहनों से 4,026 यात्री भगवान शंकर के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिसमें 641 महिलाओं के साथ 13 बच्चे व 3,192 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं को पंचतरणी रूट से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा तक ले जाया जा रहा है। इसी रूट से श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   पश्चिम बंगाल: इंडियन ऑयल की हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग से तीन मरे, 44 घायल

सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि अभी हम यह देखने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं कि क्या सभी गुमशुदा लोग मिलते हैं या नहीं। पहलगाम और बालटाल में बने बेस कैम्प से आगे किसी यात्री को जाने की इजाजत नहीं है। शुक्रवार को पवित्र गुफा के पास आए सैलाब के बावजूद अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु ने बताया- हम लोग अपने घर से प्रण लेकर आए हैं कि भोलेनाथ के दर्शन किए बिना हम घर नहीं जाएंगे। बाबा के दर्शन करने के लिए हम यहां आए थे, लेकिन ये हादसा हो गया। सरकार ने आज से यात्रा शुरू कर दी, हम बहुत खुश हैं। शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के आस-पास भारी बारिश के बाद 16 लोग मारे गए थे तथा 41 लोग लापता हो गए थे। इसके बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें   Padma Awards 2021: 119 हस्तियों को मिला पद्म अवॉर्ड, देखें तस्वीरें

लापता लोगों के बारे में सोमवार तक कोई जानकारी नहीं मिल सकती है। अभी तक इस साल 1.13 लाख से ज्यादा लोग अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन तक चलेगी।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.