Published on May 5, 2022 7:47 pm by MaiBihar Media
जहानाबाद जेल ब्रेक कांड की साजिश रचने वाला कुख्यात नक्सली शिव शंकर उर्फ शिवाजी उर्फ धोबी उर्फ त्यागी जी की मौत हो गई है। आपको बता दें कि साल 2005 में जहानाबाद जेलब्रेक कांड को शिव शंकर ने ही लीड किया था। अपकों बता दें कि सरकार ने इससे परेशान होकर 30 लाख का इनमा रखा था। मूल रूप से शिव शंकर औरंगाबाद का रहने वाला था।
लंबे समय से चल रहा था बीमार, दोनों किडनी थी फेल
जेल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी जी बीमार चल रहा था। शुगर की बीमारी थी। दोनों किडनी फेल हो गई थी। दो दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो जाने की वजह से पीएमसीएच में भर्ती किया गया था। वही आज इलाज के दौरान कुख्यात नक्सली ने दम तोड़ दिया।
पुलिस की आंखों में झोंक दी थी लाल मिर्च
जहानाबाद जेलब्रेक कांड के बाद गुप्त सूचना के आधार पर एकबार पुलिस ने त्यागी जी को पकड़ लिया था। जिसके बाद पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था। तब इसने पुलिस की आंख में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया था व अपने साथियों के साथ शिवाजी फरार हो गया था।
