Published on May 5, 2022 11:33 am by MaiBihar Media

सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय व बेहतरीन प्लेटफार्म ट्विटर का उपयोग करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने कई संकेत दिए है। सरकारी और कमर्शियल यूजर्स को इसकी सेवा के बदले पैसे का भुगतान करना पड़ सकता है। टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इसके संकेत दिए हैं। मस्क ने कहा, कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स के लिए थोड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

सेवा देना पतन का है कारण : मस्क
अपनी बाते रखते हुए मस्क ने कहा था कि मुफ्त सेवा देना सहयोगी संस्थाओं के पतन का कारण था। अगर ट्विटर पे-टू-पोस्ट नीति लागू करता है, तो यह पहली बड़ी सोशल मीडिया कंपनी बन जाएगी, जो यूजर्स से प्लेटफॉर्म यूज करने के लिए फीस लेगी।

यह भी पढ़ें   11.50 लाख के जाली नोट के साथ सारण व मुजफ्फरपुर के चार शातिर गिरफ्तार


सेंसरशिप नीति की भी मस्क ने की थी आलोचना
मस्क ने ट्विटर को अपने नियंत्रण में लेने के बाद कई नीतिगत बदलाव करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इससे पहले मस्क ने ट्विटर की सेंसरशिप नीति की भी आलोचना की थी। बता दें कि एलन मस्क ने पिछले दिनों Twitter को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कहा था कि वह नए फीचर्स के साथ प्रॉडक्ट को आगे बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर और सभी के लिए इसे प्रमाणिक बनाकर ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं।


वर्तमान में ब्लू सेवा के लिए लगती है फिस

गौरतलब है कि ट्विटर में फीस आधारित सेवाएं कोई नया ऐलान नहीं है। वर्तमान में दी जा रही ट्विटर ब्लू सेवा के लिए भी फीस लगती है। मामूली मासिक शुल्क के आधार पर ट्विटर के इस खास फीचर व ऐप की सुविधा इसकी सदस्यता लेने वालों को दी जाती है। हालांकि, यह सुविधा अभी अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें   ट्विटर का लोगो बदला; नीली चिड़िया की जगह अब X का निशान
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.