Published on April 28, 2022 12:32 pm by MaiBihar Media
प्रेम प्रसंग में प्रेमी की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रेमिका को उसके ही घर में बंधक बना लिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और जमकर पथराव किया। यह घटना वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर सिंघाड़ा गांव की है। अपको बता दें कि आक्रोशित लोगों ने प्रेमिका के घर को चारों तरफ से घेर रखा था। जब लड़की को अपने कब्जे में लेकर पुलिस वाले लेकर निकल रहे थे इसी दौरान उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया। चारों ओर से हो रही पत्थरबाजी में चार महिला कांसटेबल समेत छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जनिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार महुआ के भरतपुर सिंघाड़ा गांव में एक प्रेमी ने खुदकुशी कर ली। इस बात की जानकारी लोगो को मिली। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने प्रेमिका के घर को घेर लिया और जमकर पथराव करने लगे। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई और 4 महिला कांस्टेबल रितिका राज, रानी, बबीता, सीमा कुमारी और अवर निरीक्षक सुधीर कुमार और सिपाही असेसर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात में दोनों में मोबाइल पर की थी बातचीत
लोगों ने बताया कि जिस रात रिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई उस रात 11:12 बजे तक दोनों में व्हाट्सएप चैटिंग व कॉलिंग हो रही थी। रिशु लड़की को कहीं बुला रहा था लेकिन वह नहीं गयी। इसके बाद रिशु ने आवेश में आकर खुदकुशी कर ली।