Published on February 8, 2022 12:08 pm by MaiBihar Media

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के दुमका में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ-दुधानी के बीच एनएच-114 ए पर बिहार के यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमें बस में सवार कुल 35 यात्री घायल हाे गए। वही इस हादसे में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया जा रहा है कि सभी यात्री नालंदा जिले के अस्थमा गांव के रहने वाले हैं। सभी बाबा बासुकीनाथ का दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। वहीं लोगाें ने कहा कि घटना ड्राइवर की गलती से हुई है। चालक लंबे बस चलाने के कारण थक गया था। बस वापस लेकर लौटने के दौरान उसको नींद आने लगी। वाहन अनियंत्रित होकर गड्‌ढे में चला गया और वह उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पलट गई। घटना के बाद कुछ यात्री खुद बस से बाहर आए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी अफरातफी का माहौल था। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाक कर अस्पतला पहुंचाया। बाद में लोगों ने स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख इस घटना की सूचना दी। मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को दुर्घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नौ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मंगलवार की अल सुबह घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए है

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.