Published on December 12, 2021 9:14 pm by MaiBihar Media

बिहार में पंचायत चुनाव का आखरी दिन चल रहे मतदान के दौरान दरभंगा में रविवार की शाम करीब चार बजे मजिस्ट्रेट पर एक उम्मीदवार के पक्ष में बोगस वोट डलवाने के आरोप में दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने दो मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल की। आक्रोशित लोगों ने ईवीएम सहित चुनाव सामग्री को क्षतिग्रस्त कर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल पर हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस हमले में मजिस्ट्रेट एवं तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरी घटना जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड की चिगरी सिमराहा पंचायत के चिगरी गांव स्थित बूथ संख्या 151 व 152 की है।घटनास्थल पर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व एसएसपी बाबू राम कैंप कर रहे हैं।

इस संबंध में एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मतदान में लगे पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों पर हमले एवं ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री को तोड़ फोड़ करने के आरोप में मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र चौपाल सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त दो लोग फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बिरौल के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसकी जांच की जा रही है। एसआई अजित कुमार की पदस्थापना तुरंत प्रभाव से तिलकेश्वर ओपी में जेएसआई के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें   सीतामढ़ी : मतदान के दौरान उपद्रवियों ने तोड़ी ईवीएम, 12 किए गए गिरफ्तार

आगे कहा कि अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। आक्रोशित लोगोें ने गिरफ्तार लोगों को पुलिस के कब्जे से मुक्त करने की मांग को लेकर समस्तीपुर दरभंगा सीमा से सटे 81 नंबर मुख्य सड़क के ठिठर चौक पर पुलिस का घेराव किया। लेकिन पुलिस सख्ती दिखाते हुए गिरफ्तार छह लोगों को ले जाने में कामयाब रही।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.