Published on October 12, 2021 9:17 pm by MaiBihar Media
आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम टी-20 वल्डकप के मिशन पर जुट जाएगी। इस बार भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर रहेंगे। धोनी इसके लिए कोई फिस नहीं लेंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने की है।
जय शाह ने एम एस धोनी को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है कि एम.एस. धोनी टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाओं के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं।
पहली बार मेंटर की भूमिका निभाएंगे धोनी
मालूम हो कि इसबार यूएई और ओमा में होने वाले टी20 में महेंद्र धोनी ये भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई के द्वारा निर्गत सूचना के मुताबिक 17 अक्टूबर को टी20 का पहला मैच खेला जाना है। लेकिन टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक धोनी हुए राजी
बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्डकप के लिए 15 सदस्यों की टीम का ऐलान किया था, तभी इस बात की जानकारी दी गई थी कि एमएस धोनी इसबार टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर काम करेंगे। टीम इंडिया के कोच रविशास्त्री कप्तान विराट कोहली उप कप्तान रोहित शर्मा की सलाह के साथ फैसला लिया गया था।