Published on October 10, 2021 10:03 pm by MaiBihar Media

आज देर शाम दिल्ली से पटना लौटीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एयरपोर्ट से सीधे अपने बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पहुंची। हालांकि उनकी मुलाकात तेज प्रताप यादव से नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तेज प्रताप को जानकारी थी कि उनकी मां राबड़ी पटना आ रही है। हालांकि वे एन मौके पर अपने आवास से निकल गए। तेज के आवास पर राबड़ी देवी ने इंतजार किया और कुछ समय में ही वो वहां से अपने आवास निकल गई, जहां तेजस्वी यादव भी रहते हैं। बता दें कि तेज प्रताप यादव अपने परिवार के साथ न रहकर अलग स्ट्रैंड रोड के बंगले में रहते हैं।

तेजप्रताप का इंतजार कर अपने आवास लौंटी राबड़ी देवी

यह भी पढ़ें   जानिए क्या है कटिहार गोलीकांड, जिसपर घिरी नीतीश सरकार

बहरहाल, बता दें कि आज राबड़ी देवी जब एयरपोर्ट पहुंची तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेज-तेजस्वी के बीच कोई झगड़ा नहीं है। असली लड़ाई तो बीजेपी और जदयू के अंदर है। साथ ही राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि उपचुनाव में राजद दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि लालू यादव की सेहत तेजी से सुधार हो रहा है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि विगत दिनों तेज प्रताप यादव ने एक छात्र जनशक्ति नामक पार्टी का गठन किया। इसका कार्यशाला भी आयोजित किया। बकायदा प्रवक्ता और अध्यक्ष भी नियुक्त किया। जिसके बाद राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मीडिया में कहा कि तेज प्रताप पार्टी में नहीं हैं। वो पार्टी से अलग अपना पार्टी बना लिए हैं। हाल में खबर चली कि तेज प्रताप ने अपने इस नई पार्टी के समर्थन में तारापुर से संजय नामक एक निर्दलीय उम्मीदवार को खड़ा किया है। जिसका प्रचार तेज करने वाले थे। हालांकि इस संजय नामक उम्मीदवार को तेजस्वी ने मना लिया और उन्हें नाम वापस करने पर राजी कर ली। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के पीए पर प्रसनल अटैक किया।

यह भी पढ़ें   दरभंगा पहुंचे तारिक अनवर ने दिया बड़ा बयान, कहा- उपचुनाव में कांग्रेस बेहतर विकल्प...

आर-पार के मुड में तेज प्रताप यादव 

वहीं, इससे पहले उपचुनाव के मद्देनजर राजद ने अपने प्रचारकों की लिस्ट जारी किया। जिसमें तेज प्रताप यादव का नाम शामिल न था। इस लिस्ट को लेकर मां राबड़ी और बहन मीसा नहीं होने पर तेज ने अपने भाई तेजस्वी के खिलाफ सोशल मीडिया पर इशारों में तंज कसा। उन्होंने कहा था कि अगर हमें उस लिस्ट में जगह नहीं दिया तो कोई बात नहीं मां और बहन को तो जरूर जगह देना चाहिए था। बिना नाम लिए तेजस्वी पर अटैक करते हुए कहा था कि बिहार की महिलाएं इसे कदापी माफ नहीं करेंगी। तेज ने बगावती तेवर अपनाते हुए परिवार से आर-पार के मुड में नजर आ रहे हैं। लिहाजा, उनकी मां आनन-फानन में लालू प्रसाद यादव से पहले पटना पहुंचीं। ताकि मामले को डायमेज कर सकें।

यह भी पढ़ें   तेजस्वी यादव ने की बेरोजगार हटाओ यात्रा की घोषणा, नीतीश सरकार पर जमकर बरसे
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.