Published on September 20, 2021 11:36 pm by MaiBihar Media

बक्सर में कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही थी। हालांकि, यह बढ़ोत्तरी अब रुक गयी है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण 72 घंटा में गंगा नदी में करीब 2 फुट पानी बढ़ गया। लेकिन तेजी से बढ़ोत्तरी के बाद रविवार की रात से ही जल स्तर स्थिर होने लगा।

बढ़त के साथ जलस्तर घटा

केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर सोमवार की सुबह और शाम बढ़त के साथ 57. 72 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार की सुबह 8 बजे गंगा का पानी 56.68 मीटर दर्ज किया गया था। वही, शाम 3 बजे तक 57.03 मीटर तक पहुंच गया।

वहीं, रविवार को सुबह 57.46 मीटर दर्ज करते हुए शाम 3 बजे गंगा का पानी 57.60 मीटर पहुंच गया। गंगा का जलस्तर रुकने के साथ ही जिले के आला अधिकारियों के अलावे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि, प्रयागराज और बनारस में गंगा नदी का पानी घटना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें   आरा में 50 हजार रुपए घूस लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी ने दबोचा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.