credit google

Published on February 16, 2025 11:32 am by MaiBihar Media

बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक कलयुगी बेटे ने मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मां की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोग अव्वाक रह गए। घटना के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किए किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।

बेटे ने धड़ से ही अलग कर दिया मां का शव

घटना नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की बताई जा रही है। सबलपूर गांव में जहां एक नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से मां की गला रेत कर हत्या कर दी व शव से धड़ को अलग कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की अल सुबह जब महिला के घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को अनहोनी होने का शक होने लगा। घर पड़़ोसियों ने दरवाजा खोला तो लोग बुजुर्ग महिला का शव खून से लतपथ देखा जिसके बाद लोग दंग रह गए। वहीं पड़ोसियों ने देखा की महिला का सिर शव से अलग है।  सभी लोग अव्वाक हो गए। जिसके बाद पड़ोसियों ने राजगीर थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच में जुट गई।

मां ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने कर दी हत्या

यह भी पढ़ें   जहां धान की रोपनी हुई है, उसको बचाने के लिए सिंचाई का करें इंतजाम : सीएम

इस घटना के बाद पुलिस ने तबातोड़ छापेमारी कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बतया कि बुजुर्ग महिला का आरोपी बेटा नशेड़ी है और वो अपनी मां से नेशे के सेवन के लिए हमेशा पैसे मांगा करता था। जब बुजुर्ग महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी बेटा गुस्से में आकर धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने पूछताछ में बताया है कि उसने शुक्रवार की रात को ही घटना को अंजाम दे दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने छापेमारी की उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें   खाद की उपलब्धता की समीक्षा कर बोले सीएम नीतीश- किसानों को सही समय व दाम पर दें पूरा खाद
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.