Published on April 13, 2024 4:27 pm by MaiBihar Media

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के विरोध की खबरें आये दिन अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। इस कड़ी में अब मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह का अपने ही संसदीय क्षेत्र में भारी विरोध हुआ है।

बता दें कि मुंगेर की सीट जेडीयू के खाते में गई है। इस सीट से सांसद ललन सिंह को जेडीयू ने इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद ललन सिंह चुनावी मैदान में उतरकर लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह को भारी विरोध झेलना पड़ा।

यह भी पढ़ें   SDPO के घर रेड, पटना और बक्सर के अड्‌डों को खंगाल रही EOU की टीम

जानकारी के मुताबिक जेडीयू सांसद ललन सिंह शुक्रवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के टीकारामपुर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। जहाँ वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति बना रहे थे, तभी वहां मौजूद एक पंचायत प्रतिनिधि ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और ललन सिंह के खिलाफ सैकड़ों लोगों के बीच अपनी पूरी भड़ास निकाल दी। ललन सिंह मंच पर बैठकर चुपचाप सबकुछ देखते रहे।

गुस्से में जनप्रतिनिधि ने ललन सिंह पर आरोप लगाया कि पांच साल बीत गए लेकिन आजकर तक कोई काम नहीं किए। सत्ताधारी जेडीयू के ढाई साल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे लेकिन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। आसपास बैठे लोग गुस्से में आए जनप्रतिनिधि को शांत कराने की कोशिश करने लगे लेकिन वह लगातार ललन सिंह की पोल खोलते रहा।

यह भी पढ़ें   चलती ट्रेन से 1 करोड़ के सोना की लूट, चेनपुलिंग कर आराम से भाग गए अपराधी
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.