Published on June 12, 2022 12:43 pm by MaiBihar Media

पैगम्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा नेता की टिप्पणी के विरोध में बंगाल में हिंसा अबतक जारी है। इस दौरान पंचला बाजार में पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई जिसमें पथराव हुआ व कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं मामला बढ़ता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। फिलहार बंगाल में स्थिति अबभी तनाव पूर्ण हैद्ध जिसे सुलझाने के लिए वहां की पुलिस पहल कर रही है। इधर इसी विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार शाम तक 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उपद्रवियों की पहचान का अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। वहीं रांची में शुक्रवार को दो लोगों की मौत के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। राज्य सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच का ऐलान कर दिया है लेकिन हालात अबभी गंभीर बने हुए है। जिसपर पुलिस की कड़ी नजर है।

कुछ पार्टियां दंगे भड़काना चाहती हैं : ममता बनर्जी
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के पाप की सजा आम लोगों को क्यों भुगतनी चाहिए। कुछ पार्टियां दंगे भड़काना चाहती हैं। गौरतलब है कि जुमे की नमाज के बाद बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों में हिंसा भड़की थी।

यह भी पढ़ें   राहत की खबर : नगालैंड, असम-मणिपुर के कुछ हिस्सों से हटा अफस्पा

यूपी में उपद्रवियों पर रासुका लगोने की तैयारी
यूपी में प्रशासन ने कानपुर से बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। सबसे पहले तीन जून को कानपुर से ही उपद्रव की शुरुआत हुई थी। वहीं यूपी पुलिस ने बलवाइयों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। उपद्रव वाले इलाकों में अवैध निर्माण और बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई हो रही है।

महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में भी एफआईआर
वहीं महाराष्ट्र में अवैध जमावड़े के सिलसिले में 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पर एफआईआर दर्ज की की है।

यह भी पढ़ें   जगदानंद ने लालू और तेजस्वी से बात कर छात्र नेता पर की कार्रवाई, तेजप्रताप बिफरे
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.