Published on June 6, 2022 11:34 am by MaiBihar Media
बिहार बोर्ड की शिक्षा का सेशन अब बिल्कुल टाईम पर हो गया है। पिछली साल की भांति इस बार भी छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। खास कर वैसे छात्र जो दसवीं का एग्जाम देकर 11वीं में एडमिशन के लिए तैयार बैठे हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरु करेगा। अगले सप्ताह में इसके फॉर्म जारी होने की संभावना है। इस बार 5464 स्कूल और कॉलेज में 21 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा।
इस बाबत विश्वसनिय सुत्रों ने बाताय है कि बिहार बोर्ड के स्टूडेंट्स और सीबीबीई और सीआईएससीई के दसवीं पास स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग तिथि जारी की जाएगी। वहीं, बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए ये प्रक्रिया जून में ही पूरी कर ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन लेने के पहले बोर्ड द्वारा जिलेवार सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसमें हर कॉलेज और स्कूल में संकायवार कितनी सीटें होंगी, इसकी जानकीरी भी दी जाएगी। बोर्ड की मानें तो पिछले साल 3664 स्कूल और कॉलेज के लिए 17लाख से अधिक सीटें इंटर नामांकन के लिए जारी की गई थी।
इतना ही नहीं अब ऑनलाइन आवेदन के लिए तीन चरणों में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ये अंकों के आधार पर होगा। एडमिशन लेने के बाद भी छात्र अपना कॉलेज और स्कूल में बदलाव कर पाएंगे। इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। इसके बाद भी अगर छात्रों का एडमिशन नहीं हो पाता है तो स्पॉट एडिशन का का मौका मिलेगा।
