Published on May 6, 2022 1:56 pm by MaiBihar Media

छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर कला स्कूल के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह में सड़क किनारे उस युवक को मृत पाया गया।

नरहरपुर गांव रहने वाला था युवक
वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद अफरातफरी का माहौ रहा। युवक की बाइक वहीं सड़क पर ही पड़ी हुई थी। मृत युवक की पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी अशर्फी साह के 30 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार साह के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें   छपरा : पानापुर में जहरीली शराब पीने से युवक की स्थिति बिगड़ी, हालत गंभीर

परिजनों ने कहा- ससुराल से गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुमन कुमार साह बीती रात अपने ससुराल से गांव लौट रहा था। इसी बीच मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
इस घटना की सूचना के मिलते थी परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रोकर बूरा हाल हो गया। परिजन चित्कार मारकर रोने लगे। वहीं सूचना के बाद खैरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें   पटरी धसने से फतुहा-इसलामपुर रेलखंड पर बेपटरी हुई ट्रेन , मालगाड़ी के 9 डब्बे पलटे
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.