Published on May 1, 2022 2:46 pm by MaiBihar Media

रोहतास में एक तीन बच्चे की मां पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बिजली के खंभे से बांधकर ससुरालवालों व अन्य लोगों द्वारा जमकर पीटा गया। पिटाई करने वालों में पीड़िता का पति भी शामिल था। घटना शहर के चेनारी थाना इलाके के सिंघपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां पर उसके पति ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाकर तकतक पीटा गया जबतक वह बेहोश नहीं हो गई।

गर्म रॉड से दागने की थी तैयारी
जानकारी के अनुसार विवाहिता को हैवानों ने रॉड गर्म कर दागने की भी पूरी तैयारी कर रखे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाचार महिला को बिजली के खंभे से खोलकर थाने ले गई। मामला चेनारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर का है।

यह भी पढ़ें   केंद्र के बाद ओमिक्रॉन को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, जारी हुआ नया आदेश

पति व ससुर के साथ गांव वाले भी थे शामिल
जानकारी के अनुसार पति व ससुर के साथ गांव के लोग भी शामिल थे। जो इस पूरी घटना को अपनी आंखो से देख रहे थे। अपकों बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पति व ससुर के साथ पांच लोगों को दबोच लिया गया है।


पीड़िता ने बताया- ससुर व पति हमेशा करते थे मारपीट
पीड़िता तारा देवी ने रोते हुए बताया कि चार साल पहले उसकी शादी दीपक राम से हुई है। ससुर और पति हमेशा सुबह शाम मेरे साथ मारपीट करते थे। कभी कभी खाना भी बंद कर देते थे। इससे तंग आकर 27 अप्रैल को वह ससुराल छोड़ मायके चली गई।

यह भी पढ़ें   इंटर और मैट्रिक की परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या है जरूरी नियम

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने ससुरालवाले
ससुराल के लोगों ने सूचित किया कि घर से भाग गई है, जिसके बाद ममेरे भाई संग वह शुक्रवार को थाना पहुंची। जहां से पुलिस ने पति व ससुर को समझाकर भेज दिया। जिसके बाद मैं ससुराल चली गई। पुलिस के समझाने पर भी ये लोग नहीं माने और पूरे गांव के सामने हमें बांधकर पीटा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.