Published on September 20, 2021 9:35 am by MaiBihar Media

गोपालगंज के भोरे से चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां, श्राद्धकर्म में शामिल होने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह सियाही नदी के किनारे कुछ ग्रामीण शौच के लिए गये थे तो युवक की लाश देखकर हैरान रह गये। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, दर्ज हुआ केस

इसके साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि साथ ही वारदात वाली जगह से युवक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस मामले में मृतक की मां कमरू नेशां के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना की जांच को लेकर टीम का गठन किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अबतक की जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है। वहीं, कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

27 बार युवक को चाकूओं से गोदा

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : फिर वायरल बुखार से पीड़ित सात बच्चे हुए भर्त्ती, चपेट में करीब 300 बच्चे

जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर चाकू से 27 बार वार किया गया था। युवक की पहचान कर ली गई है। युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव निवासी अली अहमद अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। जो शनिवार की रात गांव में ही आयोजित एक भोज में शामिल होने गया था। जब वह देर रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके नंबर पर फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.