Published on December 17, 2021 10:13 pm by MaiBihar Media

नालंदा से हवान पति की कारतूत सामने आई है। जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, पति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी की जहर पिलाकर हत्या कर दी। आरोप है कि बेटी के जन्म देने के बाद पति दो लाख दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दे परिवार फरार हो गया। पूरा मामला इसलामपुर थाना क्षेत्र के बड़ाय चकियापर गांव की है। ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी की स्थिति बनी हुई है। लोगों के बीच इस घटना की चर्चा खुब हो रही है। हालांकि, ग्रामीण पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति ने जब पत्नी और बेटी की हत्या कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से भाग रहा था तभी  भागने के दौरान पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया। ट्रिपल हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की खबर पाकर मायके के परिजन गांव पहुंच गए। गया जिला के खिदरसराय थाना क्षेत्र के शेख बिगहा गांव निवासी मृतका के पिता सालीग्राम पासवान ने दामाद समेत आठ को आरोपित कर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें   नालंदा : बेटा नहीं जना तो शराबी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

आरोपों में पिता ने बताया है कि छह साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। कुछ सालों तक उसकी गृहस्थी ठीक चली। उसने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। बेटी के जन्म देने के बाद पति व ससुराली परिवार दो लाख रुपया दहेज मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरजू मिन्नत व पारिवारिक पंचायती का असर परिवार पर नहीं हुआ। उनकी मांग जारी रही। रुपया नहीं मिलने पर बेटी और नाती-नातिन को जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। बच्चों की मौत इलाज के दौरान एकंगरसराय के एक क्लिनिक में हुई। ग्रामीणों से मायके के परिवार को तिहरे हत्याकांड की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार बेटी के घर आया। घर के सभी सदस्य फरार थे। मां और दो बच्चों की लाश पड़ी थी। मायके के परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजन शव से लिपटकर रो रहे थे।

आपको बता दें कि मृतकों में गुड्‌डू पासवान की पत्नी ज्ञानती देवी, एक साल की पुत्री स्नेहा और दो साल का पुत्र साजन कुमार शामिल हैं। आरोपी पति हैदराबाद में चाय दुकान चलाता था। दो सप्ताह पूर्व वह गांव आया था। लौटने के बाद से वह लगातार पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। इस क्रम में हैदराबाद से नालंदा पहुंचने के बाद इस घटना को अंजाम दिया है। 

यह भी पढ़ें   पटना एयरपोर्ट पर 25.50 लाख कैश के साथ पकड़े गए जदयू MLC
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.