PIC Credit Agriculture Department, Govt. of Bihar twitter

Published on November 20, 2021 9:43 pm by MaiBihar Media

बिहार में शनिवार को कृषि मंत्री (Agriculture Minister) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बिहान (बिहार हॉटीकल्चर, एग्रीकल्चर, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट) (BIHAN) एप लांच किया। इस एप से किसान खेती से जुड़ी समस्या और सभी फसल की स्थिति, उपज, कीमत, मौसम सहित सभी प्रकार की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बिहान एप को सभी जिलों में लागू कर दिया गया। बता दें कि गया (Gaya) और दरभंगा (Darbhanga) में एप की सफलता के बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया गया है। चलिए जानते हैं कैसे करेंगे मोबाईल में इंस्टॉल और क्या होगा फायदा…

सिंगल विंडो सिस्टम की तरह काम करेगा एप

गौरतलब हो कि एप लॉन्चिंग के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि 2022 से राज्य के पौने दो करोड़ निबंधित किसान इस एप से जुड़ जाएंगे। किसान (Farmers) भी इस एप से सभी जानकारी ले सकेंगे। फसल की क्षति सहित अन्य आवेदन भी इस एप के माध्यम से ली जाएगी। यह एप सिंगल विंडो सिस्टम की तरह काम करेगा। इस एप के माध्यम से फसल की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। खेती के लिए मौसम की जानकारी ले सकेंगे। फसल में बीमारी और अन्य समस्या का समाधान भी इस एप के माध्यम से विशेषज्ञों से आसानी से करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें   खीरी हिंसा : मंत्री नहीं देंगे इस्तीफा, टिकैत ने दिया सरकार को छह दिनों का अल्टीमेटम
यहां से जाकर करें एप को डाउनलोड, होगा यह फायदा

यह एप कृषि, उद्यान और भूमि संरक्षण का संयुक्त एप है। यह एंड्रायड एप है, जो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वर्तमान में इसका उपयोग कृषि विभाग के अधिकारी के बीच लॉग इन के आधार पर सीमित रखा गया है। 2022 में इसका विस्तार होगा। इस एप से किसान को खेत में कीट व्याधि की जानकारी वास्तविक समय पर उपलब्ध कराने में इससे मदद मिलेगी। किस पंचायत में किस फसल की खेती हो रही है, इसकी जानकारी भी इससे मिलेगी।

बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउण्डेशन के साथ मिलकर एप को कृषि विभाग ने बनाया

कृषि सचिव ने कहा कि इस एप के लागू होने से किसानों को अपने आवेदन के लिए किसी अधिकारी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। फसलों के आच्छादन खासकर बागवानी फसलों के पंचायत स्तर के आंकड़े उपलब्ध नहीं रहने के कारण योजना बनाने और क्रियान्वयन में परेशानी आ रही थी। विभाग द्वारा बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउण्डेशन के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। विभाग की आवश्यकतानुसार तकनीकी और वित्तीय सहयोग फाउंडेशन दे रहा है।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री ने 'गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' को किया लॉन्च, 107 लाख करोड़ होगा खर्च
राज्य में पहली बार लागू होगा यह एप किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

राज्य में पहली बार पंचायत स्तर तक का फसल आच्छादन से संबंधित सूचना बिहान पर उपलब्ध होगा। पंचायत स्तर तक बागवानी फसलों के आच्छादन से संबंधित सूचना भी देगा। उन्होंने निर्देश दिया कि बामेती को भी बिहान पर लाया जाए। पंचायत स्तर पर कृषि विकास के लिए उपलब्ध संसाधन यथा कृषि यंत्र बैंक, प्रशिक्षण संस्थान, गोदाम आदि की मैपिंग बिहान पर की जाएगी। विभाग के स्तर से जारी की गयी सभी अधिसूचना, आदेश, निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को रियल टाइम प्राप्त होगा। एप में कृषि संबंधित उपयोगी वीडियो फिल्म अपलोड होंगे, जिसका उपयोग किसानों के प्रशिक्षण के लिए किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें   बारिश से आलू और गेहूं फसल उत्पादन पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.