pic creadited to indian express

नालंदा विवि के छठे अंतरराष्ट्रीय धर्मा-धम्मा सम्मेलन में भाग लेने देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पहली बार बिहार की धरती नलंदा सात नवंबर को पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति आज शाम पटना पहुंचेगे और कल यानी सात को नालंदा जाएंगे। साथ ही राजगीर और मोतिहारी के एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बताते चलें कि नालंदा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। वहीं, अन्य अतिथि श्रीलंका सरकार के परिवहन मंत्री मिस पविथरा वैन्नीराईची, केन्द्रीय इंडिया फाउंडेशन की निदेशक ललिथा कुमारमंगलम भी आने वाले हैं।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तैयारी की गई है। जिले के निकटवर्ती शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, नवादा, पटना व अन्य जिलों की सीमाओं पर भी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सुरक्षा की अद्भुत व्यवस्था की गयी है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सूचना तंत्र का महत्व बढ़ जाता है। अत: सुरक्षा संबंधी सूचनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये है कार्यक्रम

यह भी पढ़ें   भारत की सीमा में अनजाने से पहुंचा तीन साल का पाकिस्तानी बच्चा, जवानों ने लौटाया

12.25 बजे : नालंदा यूनिवर्सिटी में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

12.30 : नालंदा यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में आगमन

12.35 : गेस्ट हाउस से प्रस्थान

12.37 : पौधरोपण

12.40 : गेस्ट हाउस में वापसी

13.00 : लंच एंड रेस्ट नालंदा यूनिर्वसिटी के गेस्ट हाउस में

15.00 : यूनिर्वसिटी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में शामिल

15.02 : राष्ट्रगान

15.04 : वैदिक व बौद्धिक प्रार्थना

15.07 : श्रीलंका के परिवहन मंत्री का अभिभाषण

15.25 राज्यपाल फागु चौहान का संबोधन

15.35 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन

15.45 उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का संबोधन

16.05 : धन्यवाद ज्ञापन

16.10 : राष्ट्रगान

16.12 : ऑडिटोरियम से हेलीपैड की ओर प्रस्थान

16.15 : राजगीर से प्रस्थान

जानकारी के अनुसार मंच पर महज छह कुर्सियां होगी। हर कुर्सी की दूरी छह फीट होगी। उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू दोपहर 12.25 बजे राजगीर स्थित नालंदा यूर्निवसिटी के कैंपस में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले नालंदा यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस जाएंगे। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के बायीं ओर राज्यपाल फागू चौहान व इंडिया फाउंडेशन की निदेशक ललिथा कुमार मंगलम तो दायीं ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कुलपति प्रो. सुनैना सिंह व श्रीलंका की परिवहन मंत्री पविथ्रा वानियाराच्छी रहेंगी।

यह भी पढ़ें   बीएमएसआईसीएल की निकलने वाली है बम्पर भर्ती, जानिए कितने पदों पर होगी बहाली
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.