Published on November 5, 2021 11:51 pm by MaiBihar Media

दुनिया को अंधेरे में रखकर चीन अपने परमाणु शक्तियों को लगातार बढ़ा रहा है। पीआरसी(पीपुल्स रिपल्बिक चाइना) 2023 तक एक हजार से अधिक हथियार बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। यह खुलासा पेंटागन की एक नई रिपोर्ट से हुआ है।

पेंटागन की रिपोर्ट ने यह भी किया दावा

संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय ने चीन के जनवादी गणराज्य(पीआरसीी) 2021 को शामिल करने वाले सैन्य और सुरक्षा विकास शीर्षक के नाम से एक रिपोर्ट जारी किया है। जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पिछले साल के पेंटागन के अनुमानों से काफी आगे निकल जाएगा। 2020में, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अनुमान लगाया था कि चीन के पास 2023 तक 400 परमाणु हथियार होंगे।

अमेरिका से आगे निकलने की नीति पर काम कर रहा चीन 

यह भी पढ़ें   आज बक्सर आएंगे नितिन गडकरी, दो अहम सड़क व एक पुल की मिलेगी सौगात

अमेरिकी रक्षा विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक चीन की योजना शताब्दी के मध्य तक अमेरिकी वैस्विक शक्ति के बराबर पहुंचने या उससे कहीं आगे निकलने में सक्षम होने की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि छह साल के भीतर चीनी की योजना शताब्दी के मध्य तक अमेरिकी वैश्विक शक्ति के बराबर पहुंचने या उससे कहीं आगे निकलने में सक्षम होने की है। रिपोर्ट के अनुसार छह साल के भीतर चीनी परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर सात सौ तक हो सकती है और 2023 तक यह संख्या बढ़कर एक हजार के ऊपर तक पहुंच सकती है। 

किसके पास है कितने हथियार

यह भी पढ़ें   बिहार की सियासी सरगर्मी हुई तेज, चिराग को बुझाने में फंसे नीतिश कुमार की अब अपनी ही पार्टी में हो रही उपेक्षा!

दिलचस्प बात यहा है कि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि अभी चीन के पास कितने हथियार हैं लेकिन एक साल पहले अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने कहा था कि उसके परमाणु हथियारों की संख्या दो सौ से कम है और इस दशक के अंत तक इसके दोगुना होने का अनुमान है।  

चीन अपने प्रतिद्वंद्वी को ध्यान में रख कर रहा तैयारी

आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार चीन भविष्य में युद्ध लड़ने और उसे जीतने के लिहाज से तैयारी कर रहा है। उसका अंतत: संभावित प्रतिद्वंद्वी अमेरिका ही है। इसलिए चीन की सोच को ध्यान में रखते हुए अमेरिका को अपनी तैयारियां करनी होंगी। इस रिपोर्ट को कांग्रेस में भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें   जानिए कौन है प्रियंका टिबरीवाल, जिन्हें ममता के खिलाफ भाजपा ने उतारा है
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.